पति काम पर गया, आरोपी आया और RAPE कर गया, 20 दिन बाद FIR - Bairad News

Bhopal Samachar
बैराड। खबर जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम धौरिया से आ रही है। जहां एक महिला ने 20 दिन बाद गांव के ही एक युवक पर रेप की शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार एक 40 वर्षीय महिला खेत पर बनी टपरिया में रह रही थी। बीते 12 अगस्त को महिला का पति काम पर गया हुआ था। तभी गांव का ही आरोपी प्रकाश धाकड आया और उसके साथ रेप की बारदात को अंजाम दिया। उसके बाद महिला ने महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया।

महिला ने डर के चलते इस मामले को किसी को नहीं बताया। कल पति के आने पर उक्त महिला ने पूरा घटनाक्रम पति को बताया। पति महिला को लेकर थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
G-W2F7VGPV5M