शिवपुरी में बाढ प्रभावितों के बीच पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सुनी लोगों की आपबीती - Pohri News

Bhopal Samachar
पोहरी। आज राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पूर्व निर्धारित दौरे के अनुसार पोहरी विधानसभा की बाढ़ पीड़ित जनता से मिलने के लिए पोहरी, बैराड़, भौराना, सकतपुर, पटेवरी, मगरौनी, गढ़ौली एवं नरवर आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया।

इस दौरान भौराना में जिला कांग्रेस महामंत्री अखिल शर्मा के फार्म पर बाढ़ पीड़ित गांव टौरिया, एंचवाडा, खरई जालिम, पिपलौदा कटरा, हर्रई, डाबरपूरा, बनवारीपुरा, पिपलौदा तीर्थ, धतूरा, बैहरगमा, खौदा एवं ऊंचा बनैरा की बाढ़ पीड़ित जनता ने अपनी आपबीती सुनाई और बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी दी।

इसमें अखिल शर्मा ने स्वयं गांव गांव जाकर जो सर्वे किया था और राहत सामग्री वितरित की थी उसकी विस्तृत जानकारी दिग्विजय सिंह को दी।
पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा की कांग्रेस पार्टी जाति और धर्म के भेदभाव के बिना गरीब जनता की सेवा करती आई है और करती रहेगी। उन्होंने इस दौरान बाढ़ पीड़ित जनता से वन टू वन चर्चा की और हुए नुकसान व प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी ली।

जनता से संवाद के दौरान ग्राम एचवाडा की विमला मांझी ने बोला की बाढ़ राहत का सर्वे जातिगत भेदभाव से हो रहा है व ग्राम खरई जालिम के बांकेलाल जाटव ने कहा की हमारा प्रधानमंत्री आवास योजना से बन रहा मकान बाढ़ में बह गया तो अधिकारियों का कहना है की मकान तो प्रधानमंत्री का गया है तुम्हारा क्या गया है इसके पैसे तो प्रधानमंत्री के खाते में जाएंगे।

बाद में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह, पूर्व मंत्री व पिछोर विधायक केपी सिंह, करैरा विधायक प्रागीलाल जाटव, पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल, पुर्व विधायक फूल सिंह बरैया, पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला, कार्यकारी जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष आर डी यादव, शिवपुरी शहर अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, कल्याण कंसाना, बैराड़ युवक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक शर्मा, धीरज शर्मा, जनपद सदस्य मनीष शर्मा, विशाल शर्मा, उदयभान यादव, नरेंद्र शर्मा सरपंच, सनी पाराशर आदि उपस्थित थे। इस दौरान भौराना में अखिल शर्मा के निवास पर पहुंचे दिग्विजय सिंह बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात की।
G-W2F7VGPV5M