भारी वर्षा के चलते मकान गिरने और पानी में डूबने पर 8 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

Bhopal Samachar

शिवपुरी। भारी वर्षा के कारण मकान गिरने एवं पानी में डूबने से मृत्यु होने पर  दो मृतकों के परिजनों को प्रत्येक को 4 लाख रूपए के मान से कुल 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदाय की गई है।

अनुविभागीय अधिकारी करैरा ने बताया कि तहसील करैरा के ग्राम अमोला क्रेशर निवासी रामसेवक पुत्र रजुआ लोधी की भारी वर्षा के कारण मकान गिरने से मृत्यु होने पर उनकी निकटतम वारिस पत्नी मिथला लोधी को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार करैरा के ग्राम सिरसौद निवासी राज पुत्र संजय विश्वकर्मा की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर निकटतम वारिस पिता संजय विश्वकर्मा को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदाय की गई है।
G-W2F7VGPV5M