बाढ़ मे कारण जिले में हुआ हैं लगभग 75 करोड़ का नुकासान:15 लोगो की मौत- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में पिछले दिनों हुई भारी बरसात और उससे उत्पन्न बाढ़ के कारण लगभग 75 करोड़ रूपए के नुकसान का अनुमान व्यक्त किया गया है। हालांकि सही आंकड़ा तो सर्वे रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। जिले में आई बाढ़ से 7 हजार से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं 15 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। 17 हजार हैक्टेयर से अधिक जमीन में फसल नष्ट हो गई है।

जिले में अभी भी बारिश का प्रकोप थमा नहीं है। बारिश अभी भी रूक-रूक कर हो रही है। जिले की औसत वर्षा 815.6 एमएम है। लेकिन इससे 40 प्रतिशत से अधिक वर्षा अभी तक हो चुकी है। जिले में वर्षा 1100 एमएम तक पहुंच चुकी है। जबकि शिवपुरी तहसील में यह आंकड़ा 1176 एमएम का है। हर साल इस समय तक सिर्फ 350 एमएम वर्षा ही होती थी।

इससे स्पष्ट है कि इस बार विगत वर्षो की तुलना में अभी तक तीन गुनी वर्षा हो चुकी है। मौसम विभाग ने अभी भी शिवपुरी जिले में भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। जिससे घबराहट का वातावरण बना हुआ है।

बारिश के बाद अब बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। शिवपुरी शहर में ही कई वार्डो में स्थिति गंभीर है। वार्डो में बरसात का पानी जमा हुआ है। जिसमें मक्खी, मच्छर आदि पनप रहे हैं और पानी सड़ांध मारने लगा है। पानी की निकासी और सफाई व्यवस्था हेतु अभी तक नगर पालिका की टीमें कई वार्डों में मौके पर नहीं पहुंची।
G-W2F7VGPV5M