आर्दश नगर में सूने घर को बनाया निशाना, 60 हजार का माल पार - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र के आदर्श नगर से आ रही है। जहां बीते रोज एक सूने घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने घर में रखे सोने चांदी के जेबर सहित 60 हजार रूपए का माल पार कर दिया। इस मामले की शिकायत पीडित ने पुलिस थाना देहात में की। जहां पुलिस ने पीडित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार रामकुमार पुत्र रामसेवक झा निवासी कटरा मोहल्ला पुरानी शिवपुरी अपने घर से अलग होकर आदर्श नगर में राजेश ओझा के मकान में रहता है। फरियादी का ट्रासंपोर्ट का काम है। जिसके चलते वह अपने काम पर गया था। परिवार पुस्तैनी मकान कटरा मोहल्ले में गया हुआ था।

तभी अज्ञात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए चोरी की बारदात को अंजाम देते हुए घर में रखे 35 हजार रूपये नगदी, एक अंगूठी, दो मंगल सूत्र, तीन नाक के कांटे सोने के कुल कीमती 60 हजार रूपये पार कर दी। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
G-W2F7VGPV5M