अज्ञात वाहन ने रौंदी बाइक: बाइक सवार और उसके 4 वर्षीय बेटे की मौत - Pichhore News

Bhopal Samachar
पिछोर। खबर जिले के पिछोर अनुविभाग से आ रही है कि ससुराल अपने बेटे के साथ गए युवक की ससुराल से लौटते समय युवक की बाईक का अज्ञात वाहन ने उडा दिया। जिसमें युवक और उसके बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा हैं युवक का बेटा रात में रोने लगा था इस कारण वह अपने घर लौट रहा था,तभी रात में यह हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार महेंद्र उम्र 35 साल पुत्र गंगाराम रजक निवासी जराय गुरुवार को अपने बेटे कान्हा रजक उम्र 4 साल के संग ससुराल मुहारीकलां गया था। जबकि उसकी मां जराय गांव ही थी। बताया जा रहा है कि रात में कान्हा रोने लगा तो महेंद्र रात में ही बाइक से चल दिया।

पिछोर-चंदेरी रोड पर पिता-पुत्र गजौरा गांव के पास पहुंचे तो पवन राठौर के ढाबे के पास रात करीब 11.30 से 12 बजे के बीच अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घटना स्थल पर ही पिता महेंद्र रजक और बेटा कान्हा रजक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
G-W2F7VGPV5M