शिवपुरी में 30 मिनिट तक झमाझम बरसे बदरा: जिले में 1064 मिमी औसत वर्षा दर्ज - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी में ताबाही मचा गए हिमालय की और गए बदरा वापस शिवपुरी के आसमान में ठहर गए हैं आज शाम जिले में 30 मिनिट तक झमाझम बारिश हुई। जारी आंकडो के हिसाब से शिवपुरी जिले में 1064 मि.मी औसत वर्षा दर्ज हो चुकी है। 

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 01 जून 2021 से अभीतक 1064.42 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 569.92 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।

भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 822.4 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 1236.50 मि.मी., बैराड़ में 1204.20 मि.मी.,पोहरी में 1353 मि.मी., नरवर में 1033 मि.मी., करैरा में 779 मि.मी., पिछोर में 910.10 मि.मी., कोलारस में 1077 मि.मी., बदरवास में 1077 मि.मी. एवं खनियाधाना में 910 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
G-W2F7VGPV5M