प्रोफेसर चंद्रपाल सिंह सिकरवार सम्मान समारोह 19 अगस्त को आयोजित होगा - Shivpuri News

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिक्षाविद डॉ चंद्रपाल सिंह सिकरवार की स्मृति में 19 अगस्त को शाम 5 बजे परिणय बाटिका में प्रोफेसर चंद्रपाल सिंह सिकरवार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पीएससी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व न्यायाधीश अशोक कुमार पाण्डेय ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल के लिए इस बार के डॉ चंद्रपाल सिंह सिकरवार स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमिश्नर उच्च शिक्षा चंद्रशेखर वालिम्बे होगें। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह करेंगे। साथ ही विशिष्ठ अतिथ्य में एसपी राजेश सिंह चंदेल उपस्थिति रहेगे। जानकारी के अनुसार सुविख्यात शिक्षाविद प्रोफ़ेसर चंद्रपाल सिंह सिकरवार की जयंती पर आयोजित किया जाने वाला डॉ चंद्रपाल सिंह सिकरवार स्मृति सम्मान समारोह उनकी जयन्ती की पूर्व संध्या पर दिनाँक 19 अगस्त 2021 को शाम 05 बजे परिणय वाटिका में आयोजित होगा।

आयोजन समिति द्वारा दी गयी जानकारी में बताया गया है कि मध्यप्रदेश में अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल कायम करने के लिए जाने जाने वाले पूर्व न्यायाधीश एवं मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय इस बार इस गौरवपूर्ण सम्मान को सुशोभित करेंगे।

उक्त समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा विभाग के कमिश्नर चंद्रशेखर वालिम्बे उपस्थित रहेंगेण् समारोह की अध्यक्षता कलेक्टर शिवपुरी अक्षय कुमार सिंह करेंगें एवं बतौर विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल उपस्थित रहेंगे
           
गौरतलब है कि शासकीय पीजी कॉलेज शिवपुरी में पदस्थ रहकर 41 वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में आदर्श प्राध्यापक के नाते एकनिष्ठ साधना का समर्पित जीवन जीने वाले और अंचल के विद्यार्थियों का भविष्य संवारने के लिए जीवन भर उत्कृष्ट शैक्षणिक मार्गदर्शन प्रदान करने वाले महान शिक्षाविद प्रोफ़ेसर चंद्रपाल सिंह सिकरवार का 06 जून 2015 को देहावसान हो जाने के बाद उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के लिए इस सम्मान समारोह की शुरुआत की गई थी।
   
समाज में शिक्षा और सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में निरंतर मौन भाव से कृतसंकल्पित होकर सेवा.कार्य करने वाले कर्मनिष्ठ आदर्श व्यक्तित्वों का सम्मान करने की शुरुआत अगस्त 2015 से की गयी है। प्रोफेसर चंद्रपाल सिंह सिकरवार की जयंती पर अगस्त के महीने में यह सम्मान समारोह वर्ष 2015 से प्रतिवर्ष आयोजित होता है और समाज में शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अहर्निश उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले महनीय व्यक्तित्व का इस आयोजन में सम्मान किया जाता है। आयोजन समिति ने शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से दिनाँक 19 अगस्त को शाम 05 बजे परिणय वाटिका में इस कार्यक्रम में शामिल होने का आव्हान किया है।
G-W2F7VGPV5M