सिंध किनारे मिले 1862 के चांदी के लगभग 50 सिक्के, खुदाई के लिए जुट गई भीड - kolaras News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के कोलारस क्षेत्र के पचावली के पास सिंध नदी से आ रही है। जहां आज बाढ के पानी के कम होते ही ग्रामीणों को नदी किनारे एक के बाद एक लगभग आधा सैंकडा चांदी के सिक्के मिले है। इस मामले की सूचना पर ग्रामीण यहां पहुंच गए और नदी किनारे खुदाई करने में जुट गए। तत्काल इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पब्लिक को मौके से भगाया।

जानकारी के अनुसार आज सुबह सिंध नदी का जल स्तर कम होते ही पचावली गांव के ग्रामीण सिंध नदी के किनारे पहुंचे। जहां जाकर देखा तो नदी किनारे सिक्के पडे हुए दिए। बताया जा रहा है यह सिक्के 1862 सन के है। जिसपर इंडिया लिखा हुआ है। इसके साथ ही इन सिक्कों पर बिक्टोरिया का फोटो उभरा हुआ है। एक सिक्के पर वन रूपया इंडिया 1878 लिखा हुआ है। बताया यह भी जा रहा है कि यह सिक्के चांदी के है। जिसके चलते ग्रामीण यहां से लगभग आधा सैकडा सिक्के लेकर चले गए।

माना जा रहा है कि यह सिक्के नदी के पानी में मिट्टी वह जाने के बाद से दिखाई देने लगे है। जिसके चलते लोग यहां जा पहुंचे और नदी के किनारे खुदाई करने में जुट गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से परेज कर रही है। पुलिस इस मामले में टीम को भेजने की बात कह रही है। परंतु यह स्पष्ट नहीं कर रही कि उन्होने कितने सिक्के बरामद किए है।
G-W2F7VGPV5M