पुलिस चौकी पानी में डूबी, मैरिज हॉल से काम चल रहा है- kolaras News

NEWS ROOM
कोलारस।
जिले में बाढ से हाहाकार मचा हुआ है। जिसे लेकर शिवपुरी जिला अभी भी रेड अलर्ट पर है। हालात यह है कि बाढ से जिले में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ऐसा नहीं है कि इससे जन जीवन अस्त व्यस्त हुआ है बल्कि प्रशासन भी इसे लेकर परेशान है। लगातार जिले में रेश्क्यू कर फसे लोगों को निकालने में टीमें लगी हुई है। इसी बीच खबर लुकवासा से आ रही है। जहां अब पुलिस चौकी शिव वाटिका से चल रही है।
दरअसल लुकवासा में स्थिति पुलिस चौकी शहर के मध्य स्थिति है। परंतु यहां हाईवे निर्माण के चलते चौकी नीचे हो गई है। जिसके चलते यहां हालात यह है कि पुलिस चौकी तालाब में तब्दील हो गई है। अब लगातार बारिश के चलते पुलिस को यहां परेशानी का सामना करना पढ रहा है।

जिसके चलते चौकी प्रभारी विजय खत्री ने अस्थाई रूप से पुलिस चौकी को पास ही स्थिति शिव बाटिका में स्विपट कर दिया है। जिसके चलते अब पुलिस के सभी कामकाज इस चौकी से चल रहे है।
G-W2F7VGPV5M