11 बाढ़ पीड़ितों को पशु हानि होने पर 5 लाख 65 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शासन के मंशा अनुरूप 11 बाढ़ पीड़ितों को पशु हानि होने पर 5 लाख 65 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर संबंधित के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है जो अपने बैंक खातों में राशि निकाल सकते हैं।

तहसीलदार करैरा श्री जी एस बेरवा ने बताया कि अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में हुई अतिवृष्टि व बाढ़ से नावली डैम में अधिक जलभराव के कारण महुअर नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। जिससे तहसील करैरा क्षेत्र के ग्रामीणों के पशु, भैंस, बैल, गाय, पढ़िया, बकरा, बकरी बाढ़ में बह जाने से पशुओं की मृत्यु हो गई।

बाढ़ का पानी कम होने पर पीड़ितों के पशुओं के शव बरामद हुए। जिनका पीएम पशु चिकित्सकों से करवाया गया। उक्त पशुओं की जांच करवा कर राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) की नवीन प्रावधानों के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

पीड़ित कृषकों में सिरसौद निवासी रतिराम पुत्र मस्सूर परिहार को 55 हजार, फूलसिंह पुत्र शिवचरन लोधी को 12 हजार, नरेश पुत्र रामप्रसाद लोधी को 16 हजार, दिनेश/रामदास लोधी को 1 लाख 20 हजार, संतोष/चंदनसिंह लोधी को 1 लाख 6 हजार, ग्राम बरौदी निवासी जगभान सिंह पुत्र महाराज सिंह को 30 हजार, हुकुमसिंह/जगना पाल को 30 हजार, संजू /घनश्यान पाल को 46 हजार, घनश्याम/जगना पाल को 30 हजार, ग्राम छिरारी निवासी पानसिंह/लज्जाराम जाटव को 90 हजार एवं ग्राम सलैया करैरा निवासी रामअवतार/इच्छाजराम गुर्जर को 30 हजार सहायता राशि स्वीकृत की गई है। तहसीलदार करैरा ने बताया कि तहसील करैरा के 18 बाढ़ पीड़ितों को कुल 12 लाख 29 हजार रूपए की राशि स्वीकृत कर संबंधित के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है।
G-W2F7VGPV5M