नीचे आया कूनों का जलस्तर, श्योपुर शिवपुरी का आवागमन पुन: प्रारंभ- Pohri News

NEWS ROOM
पोहरी।
जिले में रात्रि से हो रही बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है। जिसके चलते शिवपुरी क्षेत्र से होकर गुजरी नदी अपने रौद्र रूप में आ गई है। हालात यह है कि यहां सिंध नदी पुल को छूने को उतावली है। वही पोहरी से श्योपुर के बीच कूनों अपने पूरे उफान पर है। जिसके चलते कूनों नदी पर बने पुल के पर सुबह से ही लगभग 5 फिट पानी उपर था।

जिसके चलते श्योपुर और शिवपुरी पुलिस सक्रिय हुई और दोनों और से यातायात को बंद कर दिया। लगभग 5 घंटे तक बंद रहा यह यातायात लगभग 2 बजे खोला गया। बताया गया है अब कूनों नदी पुल से लगभग 4 फिट नीचे चल रही है।