जिले में अभी तक 307 मिमी वर्षा, सबसे ज्यादा नरवर तो सबसे कम बदरवास में - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 01 जून 2021 से अभीतक 307.28 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 219.84 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।

भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 822.4 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 267 मि.मी., बैराड़ में 431 मि.मी., पोहरी में 289 मि.मी., नरवर में 446 मि.मी., करैरा में 289 मि.मी., पिछोर में 244 मि.मी., कोलारस में 320 मि.मी., बदरवास में 209 मि.मी. एवं खनियाधाना में 270 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।