चंद्रशेखर आजाद को प्रेरणा मानकर बढें युवा : बजरंग दल - pohri news

Bhopal Samachar

बैराड़। विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल ने शुक्रवार को शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार को नगर के चौराहे पर स्थित रामजानकी मंदिर पर शाम 6.30 बजे विहिप व बजरंग दल द्वारा आयोजित हुए चंद्रशेखर आजाद जयंती कार्यक्रम में नगर व प्रखंड कार्यकारणी के कार्यकर्ता एकत्र हुए। जहां चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद समस्त कार्यकर्ताओ ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद बजरंग प्रखंड सह संयोजक विवेक जैमनी ने कहा कि जिस प्रकार चंद्रशेखर आजाद ने आजीवन अंग्रेजों के हाथों पकड़े न जाने की शपथ ली थी और उसे मरते दम तक निभाया, उसी प्रकार युवाओं को भी अपने लक्ष्य पर निरंतर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।जिस प्रकार से विपरीत परिस्थितियों में क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद में संघर्ष करते हुए इस भारत की आजादी के लिए जो त्याग एवं संघर्ष किया आज के समय में हम सभी युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

हम सब युवा ऐसे राष्ट्रभक्त वीर पुरुषों के जीवन को आदर्श मानते हुए उनके कदमों पर चलकर देश के लिए कुछ करने का जज्बा रहना चाहिए। चंद्रशेखर आजाद अंग्रेजों के कार्यकाल में उनके हाथ नहीं चढ़कर आजाद थे तथा आजाद रहे। आज स्वतंत्र भारत में हम रह रहे हैं। इसकी स्वतंत्रता के लिए ऐसे कई वीर पुरुष रहे जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान देकर स्वतंत्रता को प्राप्त किया है। हम लोगों को उनके त्याग को कभी नहीं भूलना चाहिए।

इस अवसर पर प्रदीप भारत त्रिवेदी, हर्षवर्धन सोनू व्यास, विहिप अध्यक्ष दिलीप मरैया, खंड कार्यवाह आरएसएस नागेंद्र शर्मा, प्रखंड मंत्री अंकित गुप्ता,हेमंत शर्मा, बजरंग दल के संयोजक प्रिन्स प्रजापति, बिवेक जैमनी, प्रखंड सह संयोजक ललित मुदगल, नगर अध्यक्ष विहिप रानू मुदगल, नगर संयोजक सुनील राजौरिया,गौरव जैमनी महाविद्यालय प्रमुख,मनीष योगी, कोशल किशोर योगी, अजमेर चिड़ार, राजू परिहार, गौरव त्रिवेदी देवरी, मय़क शर्मा,नागेश व्यास, अंकुर बर्मा,सचिन ओझा, आशिव ग्वारिया, अमन पाराशर, विकास कुशवाह ,आकाश त्रिवेदी, शिवम कोटारी, लल्लू राजौरिया टोरिया,प्रशांत व्यास, शैलेश व्यास आदि कार्यकर्ताओं सहित आधा सैंकड़ा बजरंग दल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
G-W2F7VGPV5M