दो भाईयों को लगा करंट, एक की मौत, एक घायल - narwar News

नरवर। जिले के नरवर के पास स्थित ग्राम काली पहाड़ी में खेत पर बोर की मोटर चालू करने के दौरान दो चचेरे भाईयों को करंट लग गया। जिससे एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जाता है कि उपेंद्र पुत्र बल्ली रजक उम्र 18 वर्ष अपने चचेरे भाई गजेंद्र के साथ कल दोपहर खेत पर बोर चालू करने गया था।

इसी दौरान उपेंद्र को तेज करंट लगा और जब उसके भाई गजेंद्र ने उसे बचाने की कोशिश की तो वह भी करंट की गिरफ्त में आ गया। मौके पर ही उपेंद्र ने दम तोड़ दिया, जबकि गजेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।