छितरी गांव में ट्रैक्टर ने कुचला,मौत- महिला लटकी फांसी के फंदे पर - narwar News

नरवर। नरवर तहसील के छितरी गांव में ट्रैक्टर ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। रामदास उम्र 59 वर्ष पुत्र चेतराम जाटव निवासी छितरी को ट्रैक्टर क्रमांक एमपी33 एसी3331 के चालक ने सामने से टक्कर मार दी।

हादसे में घायल रामदास को इलाज के लिए करैरा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक टंटी जाटव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रैक्टर बल्ली जाटव का बताया जा रहा है।

खतौरा गांव में महिला ने फांसी लगाई, मौत

कोलारस। इंदार थाने के खतौरा गांव में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मुन्नी बाई उम्र 50 वर्ष पत्नी मन्नूराम कुशवाह निवासी खतौरा ने बुधवार-गुरुवार की रात घर में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के वक्त बेटा और बहू शादी में गए थे। पति लकवा का मरीज है, जबकि मुन्नीबाई का भोपाल से इलाज कराकर बुधवार को ही लौटे थे। रात में ही मुन्नी ने फांसी लगा ली।