मंत्री राठखेडा का करैरा आगमन पर अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने किया स्वागत,सौंपा ज्ञापन - karera News

Bhopal Samachar
करैरा। म. प्र. सरकार के पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा के नगर आगमन पर धर्मेंद्र जैन अमोल संभागीय अध्यक्ष पुरानी पेंशन बहाली के नेतृत्व में अधिकारी कर्मचारियों मोर्चा करैरा द्वारा उनका माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया गया उसके पश्चात अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र राजपूत के आव्हान पर चलाए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन के तहत कर्मचारियों के लिए दो वर्षो से लंबित वार्षिक वेतन वृद्धि देने एवं केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने के लिए ज्ञापन सौंपा।

इससे पहले अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा एवं राजकुमार सरैया का ब्लॉक अध्यक्ष नीरज गुप्ता द्वारा शाल माल्यार्पण कर स्वागत किया गया,जिले से पधारे हुए अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के अरविंद सरैया संजय भार्गव एवं पवन अवस्थी का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ।

इस अवसर पर अशोक वेदौरिया कर्मचारी कांग्रेस , मनोज त्रिपाठी तृतीय व कर्मचारी संघ,सुनील कुमार उपाध्याय,बृजमोहन बंशकार , गजेंद्र लोधी , सुनील गुप्ता,लक्ष्मी नरायण मिश्रा, उपेंद्र श्रीवास्तव धर्मेंद्र भारद्वाज रामजी लाल जोशी पुरुषोत्तम शर्मा, जयप्रकाश गुप्ता , रविशंकर दुबे, नंदलाल निकुंज, वाली राम आदि उपस्थित थे।
G-W2F7VGPV5M