डीजे संचालक के घर में घुसा चड्डी बनियान गैंग, CCTV में कैद

Bhopal Samachar

कोलारस। जिले के कोलारस में चड्डी बनियान गिरोह ने दस्तक दे दी है और बदमाशों ने डीजे संचालक महेश नामदेव के घर में बारदात करने का प्रयास किया। लेकिन उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ तो वह वापिस चले गए। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई। जिससे इस गिरोह की कोलारस में सक्रियता की पुष्टि हो गई है। जिससे कस्बे में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं यह गिरोह पुलिस की परेशानी का कारण भी बन गया है।

जानकारी के अनुसार डीजे संचालक महेश नामदेव के घर में रात 2 बजे के लगभग 4 अज्ञात बदमाश चड्डी व बनियान पहनकर आए जिन्होंने दीवार कूंदकर घर में प्रवेश किया और वहां तांकझांक की। लेकिन  उन्हें वहां कुछ नहीं मिला तो वह खाली हाथ वहां से लौट गए। सुबह जब घर में लगे कैमरों के फुटेज देखे तो वहां बदमाशों का यह गिरोह दिखाई दिया। इसके बाद महेश नामदेव ने पुलिस को बुलाकर वह फुटेज सौंप दिए।
G-W2F7VGPV5M