जंगल में लकडी लेने गई महिला को आरोपी ने पीछे से पकडा, कपडे फाड दिए - Bairad News

बैराड। जिल के बैराड थाना क्षेत्र के ग्राम रजौआ में एक आदिवासी महिला के साथ उस समय एक युवक ने छेड़छाड़ की जब वह जंगल में लकड़ी लेने गई थी। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी चंदा उर्फ चांद खान के विरूद्ध छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।

महिला ने पुलिस में लिखाई रिपोर्ट में बताया कि आरोपी चांद खान और उसके पति का उधारी का लेन-देन है। उधारी के पैसे देने के बाद भी आरोपी की उस पर गलत नजर थी। बिगत दिवस जब वह गांव के बाहर जंगल में लकड़ी बीनने गई थी तब आरोपी चांद खान ने एकांत स्थान में उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ कर दी और उसके कपड़े फाड़ दिए।

जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जाति सूचक गालियां दी तथा जान से मारने की धमकी दी। घर पर महिला ने बात अपने पति को बताई लेकिन लोकलाज के कारण थाने में रिपोर्ट नहीं लिखाई। परंतु बाद में महिला थाने पहुंची और उसने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।