Shivpuri News- सुरेश सिकरवार को गोली मारने वाले मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जमीन संबंधी विवाद पर पूर्व डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार पर गोली मारकर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वालों में मुख्य आरोपी सौरभ सिंह चौहान और उसका छोटा भाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीन संबंधी विवाद के कारण आरोपी सौरभ सिंह चौहान ने पूर्व डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार के निवास स्थान पर पहुंचकर उन पर कट्टे से प्रहार किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज ग्वालियर में चला। गोली मारने के बाद आरोपी सौरभ सिंह चौहान भाग निकला था।

पुलिस ने इस मामले में कुछ अन्य आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन मुख्य आरोपी सौरभ सिंह चौहान फरार बना हुआ था। अंतत: पुलिस दबाव के कारण सौरभ सिंह चौहान और उसके भाई अमन चौहान ने एसपी कार्यालय में आज आत्म समपर्ण कर दिया।

जमीन विवाद के कारण हुआ था यह गोलीकाण्ड

5 दिसंवर 2020 के शाम को शिव कॉलोनी में एक जमीन को लेकर सुरेश सिंह सिकरवार और छुन्ना सिंह चौहान के बीच एक सरकारी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस जमीन के विवाद में डॉ.सुनील तोमर और जमीन कारोबारी मोनू भगवती का भी नाम आ रहा था।

इसी विवाद में छुन्ना सिंह चौहान पर 327 का मामला दर्ज हुआ था,पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर छुन्ना सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया था। अपनी पिता की गिरफ्तारी के क्रोधित होकर सौरभ चौहान ने इस गोलीकाण्ड को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगो पर मामला दर्ज किया गया था।

एनकाउंटर की धमकी मिल रही थी:सुमन चौहान

अपने दोनो बेटे सौरभ चौहान और अमन चौहान के साथ एसपी आफिस पहुंची सुमन चौहान ने कहा कि मेरे बेटे की एनकाउटर की धमकी मिल रही थी। यह एक सरकारी जमीन का विवाद था उस पर डॉ तोमर और मोनू भगवती कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे और पूर्व डीएसपी से विवाद हुआ था। क्या विवाद हुआ था इसकी मुझे जानकारी नही हैं।
G-W2F7VGPV5M