रेत विवाद में युवक को मारी गोली, पेट और हाथ धस गए छर्रे: गंभीर घायल - karera News

Bhopal Samachar
करैरा। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र में एक विवाद हुआ। इस विवाद में एक युवक को तीन युवको ने रेत भरने के विवाद में गोली मार दी। कट्टे से निकले छर्रे युवक के पेट और हाथ में धस गए। गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

जानकारी के अनुसार फरियादी राजदीप परमार उम्र 26 उम्र पुत्र करन सिंह परमार निवासी फतेहपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 10 जून को दिन में 11 बजे अपने बाड़ वाले खेत पर ट्रैक्टर से फट्‌टा चलवा रहा था, तभी नेकोरा गांव के पुष्पेंद्र रावत, बलवीर रावत, महेश रावत आए और रेत भरने की रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगे।

बलवीर और महेश रावत ने गालियां देकर कहा कि गोली मार दे और फिर पुष्पेंद्र रावत ने एक कदम की दूरी पर जान से खत्म करने की नीयत से कट्‌टे से गोली चला दी। गोली चलने पर बायं पेट और बायं हाथ के बाजू में छर्रे जा धसे। घटना के बाद युवक को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करया गया हैं,युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
G-W2F7VGPV5M