एक बाइक पर जा रहे थे 5 लोग, ट्रक ने रौंद दिया, पिता- पुत्री सहित 3 की मौत - khaniyadhana News

Bhopal Samachar
खनियांधाना। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के भोपाल चंदेरी नेशनल हाईवे रैडी चौराहे पर एक भीषड सडक हादसा हुआ है। जिसमें एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस हादसे में पति पत्नि सहित दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए झांसी रैफर किया गया। जहां दो की झांसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार अरविंद पुत्र काशीराम लोधी उम्र 27 साल अपने साथी राजू लोधी उसकी पत्नि और दो बच्चों को एक बाईक पर लेकर भोपाल चंदेरी नेशनल हाईवे रेडी चौराहे पर कंजवाहा छोटी बामौर के पास से जा रहा था। तभी सामने से आ रहे एक अनिंयत्रित ट्रक ने बाईक को टक्कर मार दी। जिससे बाईक के परचक्के उड गए।

इस हादसे में अरविंद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि राजू उसकी पत्नि और उसके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए झांसी रैफर कर दिया था। जहां राजू और उसकी एक पुत्री की झांसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। बताया गया है मृृतक राजू क्षेत्र का एक बडा नाम था। जो यूटयूव पर अपना चैनल बनाकर लोगों को वीडियों शेयर करता रहता था।