ओवरलोड ऑटो में सवारी की लगी आंख: पलट गया ऑटो 1 की मौत, 9 घायल- karera News

Bhopal Samachar
करैरा। एनएच-27 करैरा बायपास मान सरोवर होटल के सामने शुक्रवार दोपहर 3 बजे ओवरलोड ऑटो पलट गया। इस हादसे में एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि 9 लोग घायल हो गए। जिसमें पांच लोग गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में रैफर किया गया है।

शुक्रवार को भौती के पिपरोनिया गांव से एक ऑटो में सवार होकर 10 लोग रतनगढ़ माता के दर्शन कर लौट रहे थे तभी कोटा-झांसी करैरा बायपास पर ऑटो चालक मनोज परिहार के पास बैठे एक युवक की आंख लग गई और वह चालक कंधे पर झुक गया।

इस कारण ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में लोकेश (10) पुत्र हरिकिशन आदिवासी निवासी पिपरोनिया की मौके पर मौत हो गई। वहीं सुमन पत्नी हरिकिशन आदिवासी, ऑटो चालक मनोज परिहार, सुनीता परिहार, सतीश परिहार, अरविंद चौहान, प्रवेश चौहान, पर्वत सिंह कुशवाह, कला आदिवासी, सतीश परिहार सभी निवासी पिपरोनिया घायल हो गए हैं।

इसमें से गंभीर घायल सुमन आदिवासी, मनोज परिहार , सुनीता परिहार, कल्ला आदिवासी व प्रवेश चौहान को शिवपुरी के लिए रैफर किया गया है। करैरा के सामुदायिक अस्पताल में घायलों का इलाज जमीन पर ही लेटाकर किया गया। वहीं इस संबंध में बीएमओ डॉ. बृजेश रावत का कहना है कि पहली मंजिल पर सभी पलंग फुल थे। मरीजों की हालात गंभीर होने पर वहीं इलाज शुरू किया। बाद में सभी को वार्ड में शिफ्ट करा दिया था।
G-W2F7VGPV5M