मरीजो और आवश्यक सेवा वाहनों को नही रोका जाऐगा: कलेक्टर - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शुक्रवार की रात से शिवपुरी की सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही हैं शिवपुरी की सडको पर केवल ऐम्बूलेंस ही निकल सकती हैं आगामी 15 मई तक,सभी प्रकार के वाहन सडको पर कलेक्टर के आदेश से प्रतिबंध किए जाते हैं।

इस पोस्ट के होते ही सोशल मीडिया पर लोगो ने अपनी प्रशासन के खिलाफ भडास निकलना शुरू कर दी। यह खबर सिर्फ चल रही थी लेकिन ओदश की काफी कही नही मिल रही थी।

इस मामले में कलेक्टर शिवपुरी अक्षय कुमार सिंह से शिवपुरी समाचार डॉट कॉम ने बातचीत की। कलेक्टर शिवपुरी ने कहा कि ऐम्बूलेंस के अतिरिकत मरीजो के वाहन वह किसी भी प्रकार हो और आवश्यक सेवाओ,ड्यूटी कर रहे कर्मचारियो के वाहनो को नही रोका जाऐगा। सडक पर फालतु ओर अकारण घूम रहे वाहनो की रोकटोक की जाऐगी।

लगातार शहर में सक्रमण फैल रहा हैं। आमजन बिना काम के वाहन लेकर बाजार में घूम रहे हैं,जिससे कोरोना का संक्रमण कोरियर हो रहा हैं मेरी आमजन से अपील है कि प्लीज बिना आवश्यक काम के अपने घरो से बहार नही निकले आप अपने परिवार और अपने आप को सुरक्षित रखे।
G-W2F7VGPV5M