BRC कार्यालय के वैक्सीनेशन शिविर ने बनाया रिकॉर्ड, 1 दिन में 500 लोगों को लगी वैक्सीन - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जिला प्रशासन के तत्वाधान मे जिला शिक्षा अधिकारी महोदय एवं जिला शिक्षा केंद्र के मार्गदर्शन मे 18+से 45 वर्ष हेतु शिक्षक एवं उनके परिवार का वेक्सिनेसन कार्यक्रम बी आर सी सी कार्यालय मे राज रियल स्टेट डेवलपर्स एवं राजेन्द्र पिपलोदा जिला अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी सयुक्त मोर्चा,शिवपुरी के सहयोग से आयोजित किया गया।

आज दिनांक की स्थिति मे बी आर सी सी अंगद सिंह तोमर एवं उनकी टीम के सहयोग के रिकॉर्ड तोड़ वेक्सीनेसन हुआ। कलेक्टर अक्षय सिंह , एस पी राजेश सिंह चंदेल द्वारा सेंटर का भ्रमण कर रिकॉर्ड तोड़ वेक्सीनेशन के लिए बी आर सी सी एवं उनकी टीम को बधाई दी, जिला शिक्षा अधिकारी दीपक पाण्डेय द्वारा वेक्सीनेसन केंप के सफल आयोजन हेतु बधाई दी।

डिप्टी कलेक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक शिवाँगी अग्रवाल के द्वारा भी केंप के सफल आयोजन हेतु प्रसन्नता व्यक्त की। केंप का शुभआरंभ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजू बाथम द्वारा सरस्वती माँ दीप प्रज्वलित कर की एवं केंप के सफल आयोजन हेतु बधाई दी।

क्राइसिस मेनेजमनेट कमेटी सदस्य हरवीर सिंह रघुवंशी द्वारा केंप के सफल आयोजन हेतु बी आर सी अंगद सिंह तोमर एवं टीम का सम्मान कर बधाई दी। आलोक इंदोरिया वरिष्ठ पत्रकार,भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष के पी परमार उपस्थित रहे। चिकित्सा विभाग के पधारे एम आई एस सुनील जैन एवं सिस्टर आरती कबीर को कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र पिपलोदा एवं बी आर सी शिवपुरी अंगद सिंह तोमर द्वारा सम्मानित किया गया।

टीकाकरण के सफल संचालन मे अरविन्द वर्मा बीएसी , सुनील राठोर बी ए सी , प्राचार्य संतोष व्यास , प्राचार्य उमेश करारे ,एमआईएस समन्वयक हेमंत खटीक , एमआरसी प्रदीप शर्मा , जन शिक्षक रविंद दवेदी , जन शिक्षक अरविन्द सरैया, जन शिक्षक मनोज खत्री, जन शिक्षक निर्मल जैन ,जन शिक्षक बिपिन पचोरी , दिनकर नीखरा, दीवान शर्मा , अनिल चोक्से , कुलदीप भार्गव , भृत्य अखिल एवं दाँगी का विशेष सहयोग रहा।

बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार पाण्डेय एवं जिला परियोजना समन्वयक शिवाँगी अग्रवाल एवं टीकाकरण अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर का आभार माना। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन मे राज रियल स्टेट डेवलपर्स एवं राजेन्द्र पिपलोदा जिला अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी सयुक्त मोर्चा , शिवपुरी का पूर्ण योगदान रहा।
G-W2F7VGPV5M