19 मई शिवपुरी के आसमान में बादल बनकर छाया रहेगा ताऊ: बारिश ओर आंधी की संभावना - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। अरब सागर में आने वाले तूफान ' ताऊ-ते' का असर मध्य प्रदेश के 12 जिलों पर दिखाई देगा इन 12 जिलो में शिवपुरी जिले के आसमानो में ताऊ ते बादल बन कर बरस सकता हैं। मौसम विभाग में येलो अलर्ट जारी करके बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग का कहना है कि 19 मई 2021 तक मध्य प्रदेश के मौसम पर अरब सागर के ताऊ का असर दिखाई देगा।

यह कहना हैं मौसम विभाग का

वरिष्ठ वैज्ञानिक जेडी मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में सक्रिय है। वहीं मध्य पाकिस्तान, बुंदेलखंड और दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय हैं, जिससे होकर पूर्व-पश्चिम ट्रफ लाइन झारखंड-असम तक और उत्तर-दक्षिण ट्रफ लाइन विदर्भ-तेलंगाना तक गुजर रही हैं।

साथ ही दक्षिण-पूर्वी अरब सागर/ लक्षद्वीप क्षेत्र में निम्न दाब क्षेत्र विकसित हो चुका है। इसके आज से डिप्रेशन और 16 मई को चक्रवातीय तूफान (ताऊ-ते) में प्रभावशाली होने की प्रबल आशंका है। यह 18 मई को गुजरात तट पर पहुंचेगा अरब सागर के दक्षिण पूर्व में चक्रवात सक्रिय हो गया है।

मध्य प्रदेश के इन जिलों में बारिश की संभावना

भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद उज्जैन संभागों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा जबलपुर, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, शहडोल, उमरिया, पन्ना, दमोह और टीकमगढ़ में बारिश होगी। यहां पर हवा की रफ्तार 40 किमी प्रतिघंटा तक हो सकती है।
G-W2F7VGPV5M