ससुराल में आए दामाद ने 33 केव्ही लाइन पर डाला तार, गंभीर रूप से झुलसा- khaniyadhana News

Bhopal Samachar
खनियांधााना। ससुराल में दामाद आते है तो उनकी खातिरदारी की जाती है लेकिन ससुराल में आया एक दामाद तार डालते समय 33 केव्ही लाइन की चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया जिसके बाद दामाद को एंबूलेंस से खनियाधाना अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी लगते ही खनियाधाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पडताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार छोटी बामौर का रहने वाले महेश जाटव की ससुराल ग्राम अछरौनी में है और महेश अपनी ससुराल में आया था। सोमवार की दोपहर जब उसके ससुराल वाले 33 केव्ही की लाइन में पर डाल रहे थे तभी महेश भी उनकी मदद के लिए पहुंच गया लेकिन अचानक से तार से करंट फैला और उसने महेश को अपनी चपेंट में ले लिया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया जिसके बाद उसे खनियाधाना अस्पताल लाया गया।

108 एंबूलेंस से लाए अस्पताल

महेश को जैसे ही करंट लगा और जब वह बुरी तरह से झुलस गया तो आनन फानन में इसकी सूचना 108 एंबूलेंस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची एंबूलेंस महेश को लेकर खनियाधाना अस्पताल पहुंची।

पुलिस भी पहुंची मौके पर

घटना की जानकारी लगते ही खनियाधाना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पडताल शुरू कर दी। महेश जाटव छोटी बामौर का रहने वाला है अपनी ससुराल अछरौनी आया था
G-W2F7VGPV5M