आज फिर किया कोरोना ने अपने पुराने रिकार्ड ध्वस्त, 245 मरीज पॉजिटिव: अब जिले में 1574 केस एक्टिव

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में कोरोना का ग्राफ निरतंर बडता जा रहा हैं,शुक्रवार को कोरोना ने डबल शतक ठोका था आज शनिवार को कोरोना ने अपना पुराना रिकार्ड तोडते हुए आज 245 पॉजिटिव मरीजो के आंकडे को छू लिया है। जिले मे वर्तमान समय में 1574 मरीज पॉजिटिव हैं।

जानकारी के अनुसार स्वास्थय विभाग ने आज शनिवार को की देर रात 10 बजे अपनी हैल्थ बुलेटिन जारी की है। इस बुलेटिन के अनुसार जिलें में आज 555 मरीजो की जांच रिर्पोट प्राप्त हुई हैं उनमें से 307 जांच रिर्पोट निगेटिव आई हैं और 245 मरीजो की जांच रिर्पोट पॉजिटिव आई हैं।

जिले में वर्तमान समय में 1574 एक्टिव केस हैं। आज 121 मरी ज स्वस्थ्य होकर अपने घर गए हैं। जिले में आज तक 6825 लोग कोविड 19 के संकमण के शिकार हुए हैं इनमेे से 5212 लोग स्वस्थय होकर अपने घरो को चले गए हैं। जिले में जो आरटीपीसीआर की जांचो की जो पाजीविटी प्रतिशत हैं वह 43 प्रतिशत से भी अधिक हैं।
G-W2F7VGPV5M