18 माह का रितिक पानी की हौदी मे डूबा,घर का अकेला था चिराग - karera News

Bhopal Samachar
करैरा। खबर जिले के करैरा अनुविभाग के गांव सिरसौद से आ रही हैं कि गांव में एक हौदी में एक 15 माह का बालक गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। बताया गया हैं यह हौदी पशुओ को पानी पीने के लिए बनाई गई हैं।

जानकारी के अनुसार रितिक उम्र 18 माह पुत्र ब्रजभूषण लोधी निवासी सिरसौद की शनिवार की शाम पशु हौदी में डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बच्चे की अपनी मां कंडे उठाने शनिवार की शाम 7 बजे गई थी। उसी जगह पशु की हौदी बनी है। रितिक भी मां के संग चला आया।

काम करते समय मां को बच्चे का ध्यान नही रहा और रितिक खेलते खलते हैदी तक पहुंच गया और उसमें उतर गया।कुछ देर बाद देखा तो बच्चा नजर नहीं आया, हौदी के पास जाकर देखा और तुंरत बाहर निकाल लिया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि दंपत्ति का इकलौता बेटा था। अब सिर्फ एक बेटी बची है।
G-W2F7VGPV5M