डॉ. ए.एल शर्मा बने विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी शहर के मातोश्री होटल में बीते रोज सर्व ब्राह्मण विवाह सम्मेलन समिति की एक विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 मई 2021 को होने जा रहे ब्राह्मण समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष डॉ. एल एल शर्मा सीएमएचओ को बनाया गया हैं तथा सह संयोजक के पद पर व्यवसायी कमलकिशोर उपाध्याय अमरपुर बालों को बनाया गया हैं।

वहीं उपाध्यक्ष के पद पर अरूण शर्मा रायश्री, अरविन्द्र शर्मा एडवोकेट, अमरदीप शर्मा तथा सचिव पद पर अरविन्द समाधिया कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा झलवासा, सहकोषाध्यक्ष के पद पर गोपाल जैमिनी शिक्षक, सह सचिव महेन्द्र शर्मा ककरौआ शिक्षक को बनाया गया हैं।

इस तरह दो दर्जन से अधिक शिक्षकों ने सम्मेलन की बागडोर अपने हाथ में ली हैं जिसमें विजय पाठक, प्रद्युम्न भार्गव, पवन शर्मा, मनोज शर्मा उत्साही, सदाशिव भार्गव, माधवी शरण शर्मा भटनावर, महेन्द्र शर्मा ककरौआ, रामलखन मुडौतिया, कमल उपाध्याय, राजबिहारी शर्मा, नरेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, महेश भार्गव, महेश शर्मा, विनोद मुदगल, रामलखन मुड़ौतिया, सुनील उपाध्याय अमरपुर, ब्रजकिशोर उपाध्याय, दिलीप त्रिवेदी, विजय भारद्वाज, रामकुमार शर्मा, गोपाल कृष्ण उपाध्याय, गोपाल कृष्ण गौड़ को सर्व ब्राह्मण समाज का उपाध्यक्ष आदि सम्मेलन की व्यवस्थाओं की कमान संभालेंगे। समिति ने सम्मेलन अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया तथा कार्यक्रम पश्चात सभी ने साथ में मिलकर एक साथ सहभोज का आनंद लिया।

इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के रामजी व्यास, राजेन्द्र पिपलौदा कार्यक्रम संयोजक , महेश शर्मा अध्यक्ष सर्वब्राह्मण समाज शिवपुरी, अरूण भार्गव, इंजी बीआर शर्मा, डॉ. बीके शर्मा, विजय लक्ष्मी मुड़ौतिया महिला जिलाध्यक्ष, बृजेश बमरा, राजकुमार शर्मा, लालू शर्मा, साधना शर्मा, लता दुबे, निधि पाराशर, नंदनी शुक्ला, राजबीर शर्मा, धर्मेन्द्र भारद्वाज, संतोष शर्मा, अंकित दांतरे, दीपक बागौदा, अमन दुबे, गिर्राज दुबे, संजय समाधिया, डॉ. दीपेन्द्र दुबे, हर्ष शुक्ला आदि शामिल थे।
G-W2F7VGPV5M