दीपेन्द्र हुण्डा ने किया है महिलाओं का अपमान, भाजपा ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक ओर तो महिलाओं का सम्मान कर नारी शक्ति का परचम फहराने की बात जनप्रतिनिधि करते हैं। ऐसे में हरियाणा में महिलाओं का अपमान किया गया वह भी उनसे ट्रेक्टर में धक्का दिलवाया गया। जिसे लेकर भाजपा महिला मोर्चा की महिला नेत्रियों ने विरोध जताने जमकर नारेबाजी कर कांग्रेस कार्यालयों का घेराव कर महिलाओं के अपमान की बात कही।

हरियाणा में कांग्रेस नेता दीपेन्द्र हुडडा ने ट्रेक्टर रैली निकालकर किसानों का समर्थन हासिल करने की कोशिश की लेकिन उनकी यह कोशिश उनके लिए जी का जंजाल बन गई। हुडडा का ट्रेक्टर खराब हो गया और महिला विधायक सहित महिला नेत्रियों ने ट्रेक्टर को धक्का मारा। अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए इस घटनाक्रम को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप मढते हुए मोर्चा खोल दिया। भाजपा ने प्रदेश सहित देश के कांग्रेस कार्यालयों का घेराव कर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष बोले महिलाओं का अपमान
जिलाध्यक्ष राजू बाथम का कहना है कि दीपेन्द्र हुडडा द्वारा महिलाओं का अपमान किया गया है वह ट्रेक्टर पर बैठे रहे और महिलाओं से ट्रेक्टर को धक्का दिलवाया जबकि उन्हें नारी का सम्मान करते हुए खुद ट्रेक्टर में धक्का लगाना चाहिए था।
G-W2F7VGPV5M