मिनी मैराथन:फिट रहने के लिए दौडेंगा शिवपुरी, 500 प्रतियोगी लेगें भाग - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश में 08 मार्च 2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फिट इंडिया कैम्पेन के तहत मिनी मैराथन दौड़ बालिका एवं महिलाओं की आयोजित की जा रही है।

मिनी मैराथन दौड़ कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, एवं पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल एवं खेल विभाग, महिला बाल विकास,शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही है।

फिट इंडिया मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन 8 मार्च को प्रात: 7.00 बजे पोलोग्राउण्ड से प्रारंभ होकर, अस्पताल चौराहा, कन्या हाई स्कूल कोर्ट रोड, माधव चौक से गुरूद्वारा चौक, राजेश्वरी रोड होते हुए पोलो ग्राउण्ड पर सम्पन्न की जाएगी। जिसमें लगभग 500 बालिका/महिला प्रतिभागियों के भाग लेंगी।

इस अवसर पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह,, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच.पी. वर्मा, अपर कलेक्टर रंजीत सिंह बालौदिया सहित अन्य प्रशासनिक विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित जिला क्रीडा अधिकारी, खेल संघ संस्थाओं के पदाधिकरी एवं वरिष्ठ खिलाडी उपस्थित रहेंगे।

संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी एम.के. धौलपुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 08 मार्च 2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बालिका/महिलाओं की मिनी मैराथन दौ का आयोजन तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इंदौर एवं ग्वालियर संभाग की महिला खिलाडिय़ों की टी-20 क्रिकेट मैच का आयोजन प्रात: 9.00 बजे माधवराव सिंधिया, जिला खेल परिसर शिवपुरी में किया जाएगा।
G-W2F7VGPV5M