शहर की कॉलोनियो में चल रहा हैं जिस्म बेचने का कारोबार,सज रही हैं 2 हजार में सेज

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शहर की पॉश कॉलोनी में जिस्म परोसने का धंधा फलफूल रहा हैं,बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के मंदी की मार के कारण कुछ लोग इस धंधे में हाईटैक तरीके से उतर आए हैं,दूसरे शहर से आई कुछ युवतिया ने शहर की नामी गिरामी कॉलोनियो में मकान किराए पर लिए हैं और वह जिस्म बेचने का धंधा कर रही है।

जानकारी के अनुसार शहर की पॉश कॉलोनियो में जिस्म फरोसी का धंध बखूबी फल फूल रहा है। इस धंधे के लिए अब जिम्म बचने के लिए व्हाटसऐप का सहारा लिया जा रहा हैं,इन रैकेटो के बार में बताया जा रहा है कि शहर में कुछ युवतियो ने किराए पर मकान लिए हैं,मकान भी ऐसे लिए हैं जिनमे मकान मालिक नही रहता हैं वह अकेली रहती हैं।

ऐसे मकानो में वह आसानी से अपने ग्राहको को लाती हैं और सेवा देती हैं। वही इस धंधे में एक सिग्मेंट ऐसा भी हैै तो व्हाटसऐव के जरिए कॉलगर्ल का फोटो भेज जाता हें रेट और समय तय किया ओर सेवाए दी जाती है। यह रैकेट शिवपुरी के अतिरिक्त दूसरे शहर में भी अपनी सेवाए देता है।

यह धंधा इतनी सफाई से चल रहा है कि आसानी से इस धंधे को चिन्हित नही किया जा सकता हैं। कुछ ऐसी युवतिया भी इस धंधे में शामिल हैं तो जिले की हैं ओर तहसील स्तर से पढाई के लिए शिवपुरी आई हैं ऐसी युवतियो को शिवपुरी शहर के ग्राहको के साथ शिवपुरी के बहार सेवाए देने भेजा जाता हैं।


छोटी बस्तियों में पसरा है देह का कारोबार
बडी पॉश कालोनियों की बात करें तो यहां हाई फाई सेक्स रेकेट चल रहे हैं तो छोटी बस्तियों में भी देह का कारोबार पैर पसार रहा है  और यहां छोटे स्तर पर देह का कारोबार फल फूल रहा है।

पहले भी शहर में पकडे जा चुके हैं रैकेट
पुलिस ने मनियर फतेहपुर इलाके में छापा मारकर एक बडे सैक्स रेकेट का  भंडाफोड कर वहां से कुछ युवक युवतियों सहित उनकी गैंग की सरगना को गिरफतार किया था।

सज रही हैं 2 हजार में सेज
एक तरफ जिस्म फरौसी का धंध शहर में चल रहा हैं वही इस धंधे में कुछ होटल और मैरिज हॉल भी पीछे नही है। यहा सेवाए दूसरी तरह की दी जाती है। शहर के आउट साईड बने होटलो में रूम दिनो के हिसाब से नही घंटो के हिसाब से दी जा रही हैं। रूम की किमत 200 रूपए से लेकर 400 रूपए घंटे वसूली जाती हैं।

यह खेल अब हॉटलो से निकल कर मैरिज हाउस की बिल्डिंगो तक पहुंच चुका हैं। यहां 2 हजार रूपए में पूरी सेज तैयार की जा रही हैं बस आपको अपना पार्टनर स्वयं ले जाना हैं। और यह पार्टनर आप समझ ही रहे होगें की कौनसे हैं यह हम बता दे की शहर के लडके अपनी गर्लफेंडो को इन सजी सेज की सेवाए दे रहे हैं।  




G-W2F7VGPV5M