शिव शक्ति नगर में जबरन मकान पर कब्जा जमाने पहुंचे आरोपी, मारपीट, मकान का गेट तोड़ा - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के शिवशक्ति नगर से आ रही है। जहां कल मकान खाली करने को लेकर दो पक्षों में कहा सुनी हो गई। यह कहासुनी धीरे धीरे इतना बढ गई कि आरोपीयों ने एकजुट होकर युवक पर हमला बोल दिया। जिससे युवक और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार घनश्याम शर्मा निवासी शिवशक्ति नगर अपने मकान में रह रहा था। तभी मकान के पीछे रहने बाला आरोपी मलखान यादव अपनी पत्नि लीला यादव और अपने बेटे दीवान सिंह यादव के साथ आया और घनश्याम शर्मा को कहने लगा कि यह मकान उसका है इसे तत्काल खाली कर दे।

जिसपर से घनश्याम ने कहा कि यह मकान तो उसका है इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विबाद हो गया। यह विबाद इतना बढ गया कि तीनों आरोपीयों ने घनश्याम पर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं आरोपीयों ने युवक के मकान का गेट भी तोड दिया। इस मामले की शिकायत पीडित ने पुलिस थाना फिजीकल में की। जहां पुलिस ने पीडित की शिकायत पर आरोपीयों के खिलाफ की 452,323, 294, 336, 427,506, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
G-W2F7VGPV5M