जिले में कोरोना से मौतों के आंकड़े ने लगाया अर्धशतक: रिटायर शिक्षक की मौत - Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में कोरोना से मौतो का आंकडा लगतार बड रहा हैं। कोरोना से हुई मौतो के आकडे ने अर्धशतक लगा लिया हैं। भोपाल में चिरायू अस्पताल में जानलेवा कोरोना का ईलाज करा रहे रिटायर शिक्षक की मौत हो गई हैं। 

जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त शिक्षक राजेश कंथरिया का चिरायु अस्पताल भोपाल में निधन हो गया है। 9 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल शिवपुरी भर्ती कराया गया । यहां आराम नहीं मिलने पर परिजन भोपाल ले गए और चिरायु अस्पताल में भर्ती करा दिया । 

इलाज के दौरान 19 दिसंबर की सुबह दम तोड़ दिया। कोरोना से रिटायर शिक्षक कंथरिया की मौत की खबर लगते ही भौंती कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। कंथरिया अगस्त महीने में ही शिक्षक पद से रिटायर हुए थे। 

वही मेडिकल कॉलेज शिवपुरी से जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार 20 दिसंबर को 169 सैंपल टेस्ट रिर्पोट में 11 मरीज पॉजीटिव आए हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना मरीजो की संख्या बढकर 3712 हो गई हैं। वही 8 मरीज कोरोना से जंग लडकर स्वस्थय होकर अपने घर गए हैं। जिले में आज तक 3607 मरीज स्वस्थय हो चुके हैं। वर्तमान में जिले में कोरोना के 77 एक्टिव केस हैं।