शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र से आ रही हैं कि थाना क्षेत्र के सईसपुरा में निवासरत एक युवती की छेडछाड पडौस में रहने वाले युवक ने कर दी। इस छेडछाड की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची चीता मोबाईल को बडी संख्या में घेर लिया। चीता ने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित किया इसके बाद 2 थानो का बल पहुंचा तब आरोपी को पकडकर ला सका चीता। यह घटना रविवार की दोपहर की बताई जा रही हैं।
बताया जा रहा है कि फिरोज नामक युवक के खिलाफ पड़ोस में रहने वाली युवती ने छेड़छाड़ की शिकायत कर दी। सूचना पर चीता मोबाइल पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक को पकड़कर ले जाते वक्त लड़की के परिजन आ गए । पीछे से लड़के परिजन भी आ गए जिससे मुंहवाद होने लगा। इसके साथ ही भीड़ ने चीता टीम को घेर लिया
वहीं पुलिसकर्मी ने सेट पर सूचना दे दी और फिजीकल के साथ - साथ देहात थाने का सारा स्टाफ मौके पर पहुंच गया। पुलिस बल को देख माहौल शांत हुआ और युवक को फिजिकल थाने लाकर धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया हैं।

