पिछोर। खबर जिले के पिछोर नगर के खनियांधाना तिराहे से आ रही हैं कि पिछोर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने बाईक को उडा दिया। इस हादसे में एक युवक की मौत और एक महिला सहित 2 लोगो के घायल होने की खबर आ रही हैं। घायलो की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार केहर उम्र 22 वर्ष पुत्र रामदयाल केवट निवासी रानी कोडर तालबेहट अपने भाई भागचंद केवट उम्र 20 वर्ष के संग ससुराल अपनी पत्नी निशा केवट उम्र 20 वर्ष को लेने आया था। तीनों बाइक पर घर जा रहे थे तभी पिछोर में खनियांधाना तिराहे पर ट्रक ने टक्कर मार दी ।
हादसे में घायल केहर केवट की पिछोर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल भागचंद को रैफर कर दिया हैं। हादसे में निशा केवट भी घायल हैं। पुलिस ने ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएच 1307 को जब्त कर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया हैं।

