शिवपुरी। शहर के होटल सौनचिरैया रोड पर भारतीय विद्यालय के सामने अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट के आने की वजह से उसे ग्वालियर रैफर कर दिया है। जहां इलाज के दौरान युवक ने शाम के समय दम तोड दिया। घटना सुबह 11 बजेे की बताई जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार अमित उम्र 18 वर्ष पुत्र बलवीर रावत निवासी करौंदी रविवार की सुबह 11 बजे स्कूटी क्रमांक एमपी 33 एमडब्ल्यू 4038 से जा रहा था। होटल सौनचिरैया रोड पर भारतीय विद्यालय के सामने अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
घायल अमित रावत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत होने के कारण डॉक्टरो ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया। ग्वालियर से अमित की मौत होने की खबर आ रही हैं।

