बैराड़। नगर परिषद बैराड़ के वार्ड नंबर 14 में रहने वाली विधवा गुड्डी आदिवासी द्वारा अपने आवास के लिए बनाई जा रही टपरिया की दीवारों को एक दबंग द्वारा तोड़ दिया गया जिससे आदिवासी महिला परेशान है।
विधवा महिला गुड्डी बाई ने पुलिस थाने में दिए आवेदन में बताया है कि उसके द्वारा अनाज मंडी के पीछे अपने आवास हेतु टपरिया के लिए चारों ओर से दीवाल रखी जा रही थी तभी पोहरी निवासी एक दबंग बंजारे द्वारा उसकी बनाई गई टपरिया की दीवारों को तोड़कर जमींदोज कर दिया जिस कारण वह परेशान हो रही है।
उक्त महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उसने मजदूरी कर उक्त निर्माण कार्य कराया है जिसे दबंग बंजारा हड़पना चाहता है जिस कारण मेरा निर्माणाधीन आवास तोड़ दिया जिसके खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

