शिवपुरी। एनिमल हेल्पिंग एसोसिएशन शिवपुरी मे युवाओं ने एक अलग ही अंदाज में जानवरों की मदद का बीडा उठाया है। रविवार को पोलोग्राउंड के पास एकत्रित गायों के लिए चारा 8 कुत्तों के लिए ब्रेड दूध तैयार कर शहर के अलग अलग कालोनियों मे जाकर खिलाने का काम करते हैं।
साथ ही अगर कोई भी जानवर किसी कारणवश चोटिल हुआ है तो उसके उपचार की भी व्यवस्था इन यूवकों द्वारा की जाती है खास बात ये है कि इन यूवकों द्वारा ही आपस मे राशि एकत्रित कर इस पुण्य कार्य को अंजाम दिया जाता है वहीं इस संस्था के द्वारा ग्वालियर मे भी पिछले चार माह से निरंतर यह पुण्य कार्य किया जा रहा है और अब शिवपुरी के कुछ एनिमल प्रेमियों ने भी ग्वालियर के यूवाओं से प्रेरित होकर शिवपुरी मे भी यह कार्य शुरू किया है
जिसमे शिवपुरी शहर के यूवा लगातार इस स्ट्रीट एनिमल हेल्पिंग एशोसिएशन से जुड रहे हैं इस एशोसिएशन मे अभी तक शिवपुरी के बीस यूवक जुड चुके हैं और निरंतर शहर के जानवरों को खाना खिलाने का कार्य कर रहे हैं इस एशोसिएशन में आदिश जेन ललित गर्ग मुकुल बिंदल हिमांशु कुमार अंकुश राजे अरूण परिहार अक्षित सक्सैना प्रथम शिवहरे सहदेव गौतम सारंश जेन दिपेश जेन संभव जेन शिवांश जेन अप्रित बंसल।

