कोलारस, लुकवासा और बदरवास नगर से निकली टू लेन सड़क होगी फोरलेन में कलवर्ड, बजट मंजूर: तोड़फोड़ होगी -Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी से गुना के बीच फोरलेन हाईवे बनने से कोलारस, लुकवासा और बदरवास में नए फोरलेन बायपास बनाए गए हैं । जिससे तीनों कस्बों में पुराने एनएच -3 को भी फोरलेन निर्माण की मांग उठ रही थी। सांसद केपी सिंह यादव ने इस संबंध में पत्राचार किया । राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तीनों ही कस्बों के लिए 9.5 किमी फोरलेन सड़क बनाने के लिए 6.30 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। 

पूरनखेड़ा टोल प्लाजा से आगे निकलने पर देहरदा सड़क गांव में अक्सर हादसे होते रहते हैं। कुछ गांव वालों की हादसों में जान भी चली गई हैं। ग्रामीणों की मांग पर सड़क सुरक्षा समिति में यह मुद्दा उठा। सांसद यादव ने विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा। जिस पर विभाग की तरफ से देहरदा सड़क गांव में दोनों तरफ सर्विस रोड बनाने के साथ रेलिंग के लिए भी 1 करोड़ 45 लाख मंजूर कर दिए हैं।

अब कोलारस,लुकवासा और बदरवास में बीचों बीच पुराना एनएच -3 फोरलेन बनने से लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। ट्रैफिक समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। देहरदा सड़क गांव पर सर्विस रोड व रेलिंग लगने से हादसों की संभावना कम हो जाएगी। सड़क किनारे रहने वाले ग्रामीण सुकून से रह सकेंगे।