कमरे में परिजन सो रहे थे उसे चोरो ने लॉक किया और 1 लाख का माल पार - Shivpuri News

शिवपुरी। सुरवाया गांव में अज्ञात चोर एक घर में घुस गए । जिस कमरे में परिवार के लोग सो रहे थे, उसकी बाहर से कुंदी लगा दी । बदमाश दूसरे कमरे से एक लाख रुपए का माल समेटकर ले गए । मामले की सुरवाया पुलिस थाने में शिकायत की है । 

जानकारी के अनुसार रमेशचंद्र राठौर पुत्र बलराम राठौड़ निवासी सुरवाया ने बताया कि अपने घर के कमरे में सो रहे थे। रात करीब एक बजे अज्ञात चोर घर में घुस आए और हमारे कमरे की बाहर से कुंदी लगा दी। दूसरे कमरे से चोरों ने सोने की दो अंगूठियां , ढाई सौ ग्राम चांदी , 1500 रुपए नगद , साड़ी सहित करीब एक लाख रुपए कीमत का सामान चोरी कर चले गए । सुबह पड़ोसियों को सूचना देकर कमरे की कुंदी खुलवाई ।