शिवपुरी। आनलाईन ठगी के प्रतिदिन मामले सामने आ रहे हैं। यह मामला थोडा हटकर हैं क्यो की इस ठगी में न्यायलय में चल रहे प्रकरण को आधार बनागर यह ठगी की गई है। इस मामले में सबसे बडा सवाल यह बनता हैं कि प्रकरण का डाटा ठग के पास कैसे पहुंचा। ठग ने इस डाटा का वाचन कर 9 लाख रू मुआवजा दिलाने के नाम पर ठगी की हैं।
बड़ौदी में एक वृद्ध महिला ने अपनी नातिन की शादी के लिए जमीन बेची लेकिन ठग ने पांच साल पहले हादसे में मृत नाती का क्लेम दिलाने के बहाने उसके 1 लाख 3 हजार रुपए ठग लिए । इसी प्रकार सुजवाहा गांव में रहने वाली एक विधवा महिला से पति का बीमा धन दिलाने के नाम पर 8400 रुपए ठग लिए गए । इसके अलावा शिवपुरी में भी एक युवक को ठगने का प्रयास किया लेकिन अपनी सजगता से वह ठगने से बच गया ।
बरौदी गांव में नातिन रोशनी जाटव की शादी कराने के लिए नानी जयको बाई जाटव ने अपनी 1 बीघा 4 बिस्वा जमीन बेची है । रोशनी के बड़े भाई नीरज जाटव की पांच साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी । उसका क्लेम प्रकरण ग्वालियर कोर्ट में चल रहा है ।
रोशनी की विधवा मां गिरजा जाटव के मोबाइल नंबर 9753229575 पर तीन मोबाइल नंबर 9294558742 , 7470713469 एवं 9151744515 से फोन आए और उनके बेटे के प्रकरण से जुड़ी सारी जानकारी बता दी और बीमा क्लेम के 9 लाख रुपए दिलाने का झांसा दिया । गिरजा ने पूरी जानकारी सुनी तो विश्वास कर लिया ।
ठग ने फोन नंबर 9151744515 पर 12 दिसंबर को 10-10 हजार के दो.व 9400 रु.व 2 हजार रुपए जमा कराए । फिर 14 दिसंबर को 10-10 हजार के 7 ट्रांजेक्शन के जरिए पैसा जमा कराया । धोखा देकर कुल 1.03 लाख रुपए ऑनलाइन जमा करा लिए । फोन पर रामस्वरूप नाम से खाता बना हुआ है । पीड़ित परिवार की सुनवाई अमोला थाने में नहीं हुई तो सोमवार को शिवपुरी आकर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई हैं।
पति की मौत के बाद बीमा में रूपए दिलाने के नाम पर ठगी
पोहरी के सुजवाहा गांव की महिला आशा धाकड़ ने बताया कि बड़ौदी में पिछले साल ट्रक की चपेट में आने से उनके पति अरविंद धाकड़ की मौत हो गई थी । किसी ठग ने फोन पे नंबर 9151744515 पर 8 हजार 400 रुपए जमा करा लिए । यह घटना तीन- चार दिन पुरानी है ।
ग्वालियर से किसी का फोन आया था । ठग ने कहा था कि अभी 8400 रुपए जमा करा दोगे तो एलआईसी के 3.25 लाख रुपए एडवांस आपके खाते में पहुंच जाएंगे लेकिन जब बैलेंस चेक किया तो पता चला कि खाते का रुपए नहीं आए। पहले तो ठग ने कहा कि तुम्हारे ससुराल वालों के खाते में रुपए आ गए होंगे लेकिन किसी के खाते में रुपए हीं आया तो उसे फोन किया । बाद में ठग ने खुद शिवपुरी आने की बात कही लेकिन वह नहीं आया।
वकील से बात करा देने से नही हो पाई ठगी
अमरसिंह कुशवाह के पास दो माह पहले फोन आया और कहा कि आपको नौ लाख का बीमा क्लेम दिलवा देंगे । इसके बदल में आपको हमें कुछ पैसे देना होंगे। अमरसिंह ने अपने वकील बात कराई । इसे ठग भांप गया और फिर बातचीत नहीं की । अमरसिंह ने बताया कि पिछोर के महोवा निवासी सुखवीर की हादसे में मौत हो गई थी । जिसका नौ से दस लाख रु.का बीमा क्लेम का दावा किया था ।
बड़ा सवालः कोर्ट में लगे दस्तावेज की जानकारी ठग को कैसे मिल रही
ठगी के इन मामलों में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जो प्रकरण कोर्ट में लंबित हैं , उनके संबंध में ठग को जानकारी कैसे मिल रही है। इन मामलों को पुलिस गंभीरता से ले तो किसी बड़े ठग गिरोह का खुलासा हो सकता है क्योंकि किसी कर्मचारी या वकील की सहायता के बिना यह जानकारी मिलना संभव नहीं हैं। इधर एसपी राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।

