शिवपुरी। अपना घर आश्रम के पदाधिकारी कैलाश दुबे ने बताया की वर्तमान में अपना घर आश्रम में 24 प्रभु जी है,आगे अपना घर आश्रम के द्वारा एक नया 300 प्रभुजीयो के लिये भवन निर्माण किया जा रहा है,,जिसकी लागत लगभग 3 करोड़ रुपए आनी है,ये कार्य जनसहयोग से ही किया जा रहा है।
आज इसी क्रम में भारत त्रिवेदी,अमिताभ त्रिवेदी(Hotel Sonchiraiya) व त्रिवेदी परिवार की समस्त पुत्रियों ने अपने पिता स्व.धर्मवीर त्रिवेदी जी की 25वी पुण्यतिथि के अवसर पर अपना घर आश्रम के प्रथम फेस की लॉबी के निर्माण जिसकी लागत लगभग 2,11,000/-आनी है,इसको बनवाने में होने वाले समस्त खर्चे को त्रिवेदी परिवार होटल सोनचिरैया के द्वारा वहन किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज त्रिवेदी परिवार ने 51000(इक्यावन हजार रुपये) का एक चेक अपना घर आश्रम में आकर हमें सौपा है,धर्मवीर त्रिवेदी प्राचार्य आजीवन भारतीय विद्यालय स्कूल के संचालक रहे व अनेको बच्चों के जीवन को सार्थक बनाया,वो सदा समाज के उत्थान में आगे रहे है व कई कार्य उनके द्वारा किये जाते रहे हैं।
आज उनके द्वारा शिक्षत छात्र प्रदेश एवं देश के बड़े बड़े पदों पर विराजमान हैं।इस सहयोग के लिये "अपना घर आश्रम" के पदाधिकारी दुबे जी,महेंद्र रावत,प्रकाश चंद्र जैन व समस्त अपना घर इस सहयोग के लिये त्रिवेदी परिवार का आभार करता है।
