अस्पताल में कई दिनों से नही हैं फिल्म, मोबाइल में सेंड कर रहे है एक्स-रे की डिजिटल कॉपी - Shivpuri News

देवू समाधिया@शिवपुरी। कभी प्रदेश के नंबर -1 अस्पताल रहे शिवपुरी जिला चिकित्सालय में यदि आप या आपके कोई परिचित का एक्स-रे कराने जा रहे हैं तो अपने साथ एंड्रॉयड फोन ले जाना न भूलें,क्योंकि वहां आपको एक्स-रे कराने के बाद फिल्म पर उतरे एक्स-रे की हार्ड कॉपी नहीं मिलेगी , बल्कि डिजिटल इमेज आपके एंड्रॉयड मोबाइल में फॉरवर्ड की जाएगी । इसी मोबाइल पर डॉक्टर एक्स-रे की डिजिटल इमेज देखकर आपका उपचार करेंगे । 

दरअसल यह स्थिति इसलिए बनी है, क्योंकि जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में करीब एक पखवाड़े से एक्स-रे फिल्म खत्म हो चुकी हैं और बजट का रोना रोया जा रहा है। नतीजे में वैकल्पिक तौर पर मोबाइल में इमेज देकर ही काम चलाया जा रहा है । 

की-पैड मोबाइल हुआ तो होगी परेशानी 

जिला अस्पताल में ग्रामीण अंचल से बड़ी तादाद में गरीब मजदूर वर्ग के मरीज भी आते हैं,उनमें से अधिकांश पर या तो मोबाइल होता ही नहीं या फिर सामान्य सा की - पैड मोबाइल होता है । ऐसे में इनके लिए एक्स-रे बड़ी मुसीबत साबित हो रहा है। हालांकि जिम्मेदारों का दावा है कि उनके एक्स-रे की डिजिटल इमेज सीधे संबंधित डॉक्टर के मोबाइल पर भेज देते हैं,लेकिन मरीजों का कहना है कि इससे उन्हें काफी परेशानी होती हैं। 

बताया जा रहा हैं कि अस्पताल प्रबंधन ने एक्स-रे फिल्म खत्म हाने के बाद नई फिल्म खरीदी के लिए नोट शीट सीएमएचओ कार्यालय को बडा दी थी,लेकिन अब भी फायल बजट के अभाव में लटकी हुई हैं।

अंत में यह भी पढे
अस्पताल में आधुनिक एक्स-रे मशीन स्थापित की गई थी। इसकी इमेज क्वालिटी व साईज दोनो पुरानी मशीन से बेहतर थे,लेकिन ये मशीन कई दिनो से खराब पडी हैं और पुरानी मशीन से ही डिजिटल कापी निकाली जा रही हैं। हालाकि एमएलसी वाले एलएलसी वाले प्रकरणो में हार्ड कॉपी की अनिवार्यता के चलते कुछ फिल्म बचाकर रख ली गई हैं। 

इनका कहना हैं
यह बात सही हैं कि एक्स-रेे फिल्म खत्म होने के कारण मरीजो को एक्स—रे डिजिटल इमेज में उनके मोबाईल पर दिए जा रहे हैं। एक्सरे फिल्म के लिए मांग पत्र की नोट शीट बढा दी हैं। 
डॉ पी के खरे, सिविल सर्जन,सी एस, जिला अस्पताल