बहू रचना से ससुराली कर रहे थे नगदी दहेज की मांग, घर से बहार निकला: मामला दर्ज - Bairad News

बैराड़। बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम ऊंची बरोद में एक महिला को ससुराल जनों द्वारा लगातार 1 लाख रूपये की मांग की जा रही थी मांग पूरी ना होने के चलते महिला को घर से बाहर निकाल दिया गया जिस पर महिला ने बैराड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है 

जानकारी के अनुसार फरियादी रचना पत्नी भवानी जाटव उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम ऊंची बरोद की रहने वाली है जिसका 3 साल पहले भवानी जाटव से विवाह हुआ था जहां पिछले कई माह से ससुराल जनों द्वारा 1 लाख रूपय लाने की मांग की जा रही थी इस मांग को फरियादी द्वारा पूरी नहीं की गई।

जिसके कारण विगत दिनों महिला को ससुराल जनों ने घर से बाहर निकाल दिया जिसके चलते महिला अपने घर वापस आई और बैराड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है फरियादी की रिपोर्ट पर सास लीला जाटव व पति भवानी जाटव और नंदोई धर्मेंद्र जाटव पर धारा 498 ए 3/4 दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।