हाजिरी लगाकर घर पर आराम कर रहे थे कॉलेज प्राचार्य, अभाविप ने कर दी तालाबंदी: बाउंड्री फलांग कर गए अंदर - shivpuri news

शिवपुरी। शासकीय पीजी कॉलेज शिवपुरी में प्राध्यापक ज्यादातर गैर हाजिर रह रहे हैं। इसे लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने सोमवार को कॉलेज में अचानक तालाबंदी कर दी। मुख्य द्वार पर ताला जड़कर छात्र धरने पर बैठ गए। 

हाजिरी लगाकर चले गए प्राध्यापकों को इस बात की भनक लगी तो वह दौड़े भागे कॉलेज पहुंचे, लेकिन यहां ताला लगा देखकर अंदर जाना मुश्किल हो गया। कार्रवाई से बचने के लिए प्राध्यापक बाउंड्रीवॉल फांदकर कॉलेज में अंदर पहुंचे और अपने-अपने विभाग में जाकर बैठ गए। 

विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक मयंक राठौर ने बताया कि पीजी कॉलेज शिवपुरी में 15 प्राध्यापक सीएल लेकर छुट्टी पर थे तथा 7 प्राध्यापक अपनी हाजिरी लगाकर कॉलेज से नदारद थेे।