शिवपुरी। शिवपुरी में जीरो से 40ः जिन हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल का विषय वार रिजल्ट कम रहा है उन शिक्षकों की दक्षता संवर्धन परीक्षा इसी माह की 27 तारीख को उत्कृष्ट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 में 12रू00 बजे से आयोजित की जानी हैं।
उक्त परीक्षा के विरोध स्वरूप मध्य प्रदेश भर में आज शिवपुरी जिले में विभाग की कमिश्नर के नाम शासकीय अध्यापक संगठन द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया यहां याद दिला दें इसी परीक्षा का पिछली वर्ष विरोध करते हुए धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी गया दीन खटीक तारिक सिद्धकी वंदना शर्मा यह चार लोग सस्पेंड कर दिए गए थे तथा परीक्षा में असफल रहे मध्य प्रदेश भर से 16 शिक्षकों को जबरन सेवानिवृत्ति देकर घर बिठा दिया गया था।
आज उनके परिवार की हालत अत्यंत दयनीय है क्योंकि पेंशन के नाम पर एनपीएस जैसी योजना वर्तमान में लागू है जिसमें बमुश्किल 500 से 1000 रुपए तक पेंशन स्वरूप मिलता है जिसमें कोई भी परिवार अपना गुजारा नहीं कर सकता कहने का तात्पर्य परीक्षा में जो शिक्षक असफल रहते हैं तो विभाग द्वारा जबरन सेवानिवृत्ति देकर घर बैठा देता है उसी तरह की परीक्षा इस बार आयोजित हो रही हैं।
इसके पश्चात कैचमेंट शालाओं के शिक्षकों की परीक्षा होना भी तय है ज्ञापन में निवेदन किया गया है कि सेवानिवृत्ति जैसा दंड ना देकर कोई और रास्ता भी निकाला जा सकता है आज ज्ञापन मैं उपस्थित रहे बीआरसीसी अचल सिंह कुशवाह धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी अनिल मलावरिया नगेंद्र रघुवंशी रवि चैधरी द्वारा लगभग 1ः00 बजे जिला शिक्षा अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा।

