शिवपुरी। अपने शुभ संकल्प सिद्धि के लिए आवश्यक है सद्गुरु का आशीर्वाद इसी तरह का शुभ संकल्प दीनबंधु आश्रम के महाराज श्री के आशीर्वाद से किसान पुत्र और जनसेवक सुरेश धाकड़ राठखेड़ा के उपचुनाव 2020 के विजय होने तक नंगे पैर रहकर अलोनिया विजयपुर निवासी साहब सिंह आदिवासी ने उनके प्रचार प्रसार का बीड़ा उठाया और उनकी सफलता के लिए अपने आप को संकल्पित किया ।
जब तक सुरेश धाकड़ रांठखेडा को चुनाव में हजारों मतों से विजय श्री नहीं मिलेगी तब तक वह अपने पैरों में जूते चप्पल नहीं पहनेंगे इसके लिये परीक्षित धाकड़ जिला पंचायत सदस्य श्योपुर ने उनकी हौसला अफजाई की और आज वह समय आया जब मेरे द्वारा उनके पैरों में अपने हाथों से जूते पहनाकर श्रीफल और शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया ।
राठखेड़ा परिवार की तरफ से उनका और महाराज श्री के साथ परीक्षित धाकड़ जी का भी बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया । रांठखेड़ा परिवार ऐसे ही अनेकानेक समर्पित और विश्वस्त कार्यकर्ताओं के के प्रति हमेशा कृतज्ञ रहेगा ।

