पत्रकार प्रमोद की मौत के बाद कलेक्टर और एसपी ने ककरवाया में चलाया यातायात जागरूकता अभियान - Shivpuri News

शिवपुरी। बीते दिनों जिले के फोरलाईन के पास स्थिति ककरवाया में पत्रकार प्रमोद रावत की मौत के बाद अब प्रशासन जागरूक हुआ है। जिसके चलते यातायात के नियमों का पालन करके और थोड़ी सी सावधानी बरतने से सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। इसलिए सभी को यह ध्यान रखना चाहिए और सावधानी बरतना चाहिए कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने ग्राम ककरवाया में आयोजित यातायात जागरूकता शिविर में ग्रामीणों से चर्चा के दौरान लोगो को समझाइश दी। 

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए समझाया की यातायात नियमों का पालन कर हम स्वयं को और दूसरों को सुरक्षित कर सकते हैं। कलेक्टर ने कहा कि दो पहिया वाहन पर निकलते समय हेलमेट जरूर लगाए। मोबाइल पर बात ना करें। 

उन्होंने कहा है कि कुछ दिनों पूर्व यहां नेशनल हाईवे के पास पुलिया पर दुर्घटना हुई थी जिसके चलते उन्होंने पुलिया के चौड़ीकरण के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने भी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क क्रॉस करते समय दोनों ओर देखकर चलें, हॉर्न बजाएं और हेलमेट जरूर लगाए। यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव के द्वारा ग्रामीणों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

ग्राम ककरवाया में आयोजित इस यातायात जागरूकता अभियान में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एचपी वर्मा, एसडीओपी सुधीर सिंह कुशवाह, टीआई सुनील खेमरिया, टीआई बादाम सिंह सहित अन्य अधिकारी और यातायात स्टाफ उपस्थित रहा।